Geoland.in

मानचित्र केंद्र: धरती की हर जगह, आपकी उँगली पर

एवरेस्ट कहाँ है? गंगा कहाँ से निकलकर कहाँ जाती है? आपका स्कूल ऊपर से कैसा दिखता है? कोई भी नाम खोजिए और उसे Google नक्शे या सैटेलाइट में देखिए। नीचे विश्व और भारत के राजनीतिक, नदियों और अक्षांश-देशांतर वाले मानचित्र तैयार मिलेंगे।

मानचित्रमानचित्रविश्व · भारतकोई भी जगह खोजें
विश्वGoogle मानचित्र

नक्शा खुल रहा है…

मानचित्र केंद्र कैसे चलाएँ

ऊपर की खोज में किसी भी जगह का नाम लिखना शुरू कीजिए, जैसे कोई देश, शहर, अपना गाँव, कोई नदी या पहाड़। नीचे सुझाव आने लगेंगे; सही नाम चुनिए या खोजें दबाइए। नक्शा सीधे उसी जगह पहुँच जाएगा। नक्शे के कोने वाले बटन से सैटेलाइट रूप देखिए, और + − से पास-दूर कीजिए।

नीचे की सूची से विश्व या भारत का कोई भी मानचित्र चुनिए। वह इसी पेज पर खुलेगा: उँगली या माउस से खींचकर उसे सरकाइए, दो उँगलियों या माउस के पहिए से पास-दूर कीजिए, और किसी देश या राज्य को छूकर उसकी जानकारी देखिए।

याद रखें

  • मानचित्र पर उत्तर दिशा हमेशा ऊपर होती है।
  • एक ही जगह सामान्य मानचित्र और सैटेलाइट चित्र में अलग दिखती है: पहले में सीमाएँ, सड़कें और नाम, दूसरे में धरती का असली रूप।
  • भारत की सीमाएँ भारत सरकार के दृष्टिकोण से दिखाई गई हैं।

© Pankaj Bediya
TGT Geography · Geoland.in